April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विक्रम विश्वविद्यालय में गांधी जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उज्जैन: विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की महाराजा जीवाजीराव पुस्तकालय में गाँधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम रखा गया। जहाँ सबसे पहले गाँधी जी को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में गाँधी जी के आज़ादी के संघर्षों को याद किया गया साथ ही आज की नई पीढी को गाँधी जी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिव चौरसिया जी मौजूद रहे साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलगुरु डॉ. अखिलेश कुमार पांडे जी द्वारा की गई। कला पथक दल द्वारा गांधी जी के प्रिय भजनों एवं मद्य निषेध गीतों की भी प्रस्तुति दी गई।

Share to...