April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 का हुआ ऐलान, इस बार 19 बच्चों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

नईदिल्ली: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 का ऐलान कर दिया गया हैं। इस बार 19 बच्चों को यह पुरस्कार मिलेगा। 22 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विज्ञान भवन में इन बच्चों को सम्मानित करेंगी।

18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 9 लड़के और 10 लड़कियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा वहीं, मंगलवार यानी 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुरस्कार पाने वाले इन सभी से बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार छह कैटेगरी में दिए जाएंगे। इनमें आर्ट एंड कल्चर में 7, वीरता में 1, साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 1, सोशल सर्विस में 4, स्पोर्ट्स में 5 और इनोवेशन में एक पुरस्कार शामिल हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार सरकार की एक पहल है। इसका उद्देश्य 5 से 18 साल की उम्र के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को पहचानना तथा उन्हें पुरस्कृत करना है।

इन 19 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

1.आदित्य विजय ब्रम्हणे (मरणोपरांत) महाराष्ट्र वीरता

2.अनुष्का पाठक उत्तर प्रदेश आर्ट एंड कल्चर (कला और संस्कृति)

  1. अरिजीत बनर्जी पश्चिम बंगाल आर्ट एंड कल्चर (कला और संस्कृति)
  2. अरमान उबरानी छत्तीसगढ़ आर्ट एंड कल्चर (कला और संस्कृति)

5.हेतवी कांतिभाई खिमसूरिया गुजरात आर्ट एंड कल्चर (कला और संस्कृति)

  1. इशफाक हामिद जम्मू एवं कश्मीर आर्ट एंड कल्चर (कला और संस्कृति)
  2. एमडी हुसैन बिहार आर्ट एंड कल्चर (कला और संस्कृति)
  3. पेंड्याला लक्ष्मी प्रिया तेलंगाना आर्ट एंड कल्चर (कला और संस्कृति)

9.सुहानी चौहान दिल्ली इनोवेशन (नवाचार)

  1. आर्यन सिंह राजस्थान साइंस एंड टेक्नोलॉजी (विज्ञान प्रौद्योगिकी)

11.अवनीश तिवारी मध्य प्रदेश सोशल सर्विस (सामाजिक सेवा)

12.गरिमा हरियाणा सोशल सर्विस (सामाजिक सेवा)

13.ज्योत्सना अख्तर त्रिपुरा सोशल सर्विस (सामाजिक सेवा)

14.संयम मजूमदार असम सोशल सर्विस (सामाजिक सेवा)

15.आदित्य यादव उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स

  1. चार्वी ए कर्नाटक स्पोर्ट्स
  2. जेसिका नेयी सरिंग अरुणाचल प्रदेश स्पोर्ट्स
  3. लिन्थोई चनांबम मणिपुर स्पोर्ट्स

19.आर सूर्य प्रसाद आंध्र प्रदेश स्पोर्ट्स

इन सभी 19 बच्चों को राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Share to...