रांची: भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई है। एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में भारत को जापान के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। जापान से हारकर भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक से बाहर हो चुकी हैं।
पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी थी, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाला है।
भारत-जापान का यह मैच रांची के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार (19 जनवरी) को खेला गया था। मुकाबले में जापान के लिए इकलौता गोल काना उराता ने खेल के छठे मिनट में किया। उराता ने पेनल्टी कॉर्नर पर ये गोल दागा। भारत को भी गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन जापानी डिफेंस ने उसके हर प्रयास को नाकाम कर दिया। भारत को मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक बार भी वह गोलपोस्ट को भेद नहीं पाई। उदिता और दीपिका जूनियर से काफी उम्मीदें थेीं, लेकिन दोनों का प्रदर्शन इस मैच में फीका रहा।
भारतीय महिला हॉकी टीम के पास चौथी बार ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का मौका था। भारत महिला हॉकी ने सबसे पहले साल 1980 के मास्को ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था, जहां वह चौथे नंबर पर रही। इसके बाद उसने रियो (2016) और टोक्यो (2020) ओलंपिक में भी जगह बनाई थी। रियो में भारतीय टीम 12वें और टोक्यो में चौथे पायदान पर रही थी।

More Stories
Young Woman Video Updates: विभाग के भीतर कथित व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल, वीडियो में लगाए कई आरोप
Registration Late Fee Updates: निर्धारित समय-सीमा के बाद पंजीयन कराने पर देना होगा विलंब शुल्क, जानें नई प्रक्रिया
Honey Bee Swarm Incident Updates: दुपट्टे से चेहरा ढंककर और भागकर विद्यार्थियों ने बचाई जान, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने जारी किया बयान