भोपाल: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। इस दौरान अमित शाह भोपाल में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे तथा इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार 30 जुलाई को सुबह 11.50 बजे विशेष विमान से भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से शाह कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल पहुंचेंगे जहां दोपहर 12.10 बजे से पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। मध्याह्न भोजन के उपरांत अमित शाह वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दोपहर 1.45 बजे इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2.20 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से शाह मां कनकेश्वरी देवी मंदिर, आईटीआई के समीप पहुंचेंगे और दोपहर 2.30 बजे से बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
यहां से अमित शाह वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलिकॉप्टर के द्वारा शाम 4.10 बजे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव के लिए रवाना होंगे। अमित शाह यहां दर्शन एवं पूजन के उपरांत शाम 5.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट से अमित शाह शाम 6.00 बजे होटल मैरियट पहुंचेंगे और पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे।
रात्रि भोजन के उपरांत अमित शाह रात्रि 8.30 बजे होटल से एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 8.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम