April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति ने जांबाज जवानों को वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित

नईदिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards) प्रदान किए। इसमें 10 कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) प्रदान किए गए।

हर साल शौर्य दिखाने वाले सेना, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और पुलिस के जवानों और अधिकारियों को अलग-अलग वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7-7 सुरक्षाबलों के मरणोपरांत कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र प्रदान किए। इस दौरान वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई और मंत्री मौजूद थे।

कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
इंस्पेक्टर/जीडी दिलीप कुमार दास (सीआरपीएफ),
हेड कांस्टेबल/जीडी राज कुमार यादव (सीआरपीएफ),
कांस्टेबल/जीडी बबलू राभा (सीआरपीएफ), कांस्टेबल/जीडी शम्भू रॉय, 210 कोबरा (सीआरपीएफ) सिपाही पवन कुमार, ग्रेनेडियर्स, 55 वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (सेना) कैप्टन अंशुमान सिंह, सेना चिकित्सा कोर, 26 वीं बटालियन पंजाब रेजिमेंट (सेना) हवलदार अब्दुल मजीद, 9 वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) (सेना)

शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
कांस्टेबल सफीउल्लाह कादरी (जम्मू और कश्मीर पुलिस),
मेजर विकास भांभू (सेना),
मेजर मुस्तफा बोहरा (सेना),
राइफलमैन कुलभूषण मंटा (सेना), हवलदार विवेक सिंह तोमर (सेना), आलोक राव (सेना), कैप्टन एमवी प्रांजल (सेना)

कीर्ति चक्र (गैर मरणोपरांत)
मेजर दिग्विजय सिंह रावत, 21वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (सेना)
मेजर दीपेन्द्र विक्रम बसनेत, 4वीं बटालियन सिख रेजिमेंट (सेना)
सूबेदार पवन कुमार यादव, 21वीं बटालियन महार रेजिमेंट (सेना)

शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
कांस्टेबल/जीडी गामित मुकेश कुमार (सीआरपीएफ)
सब इंस्पेक्टर अमित रैना (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
सब इंस्पेक्टर फ़रोज़ अहमद डार (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
सहायक कमांडेंट बिभोर कुमार सिंह (सीआरपीएफ)
कांस्टेबल वरुण सिंह (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
पुलिस अधीक्षक मोहन लाल (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
मेजर राजेंद्र प्रसाद जाट (सेना)
मेजर रविंदर सिंह रावत (सेना)
नायक भीम सिंह (सेना)
मेजर सचिन नेगी (सेना)
मेजर मानेओ फ्रांसिस (सेना)
विंग कमांडर शैलेश सिंह (वायु सेना)
लेफ्टिनेंट बिमल रंजन बेहरा (नौसेना)
एक्स हवलदार संजय कुमार (सेना)
फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिकेश जयन करुथेदाथ (वायु सेना)
कैप्टन अक्षत उपाध्याय (सेना)
नायब सूबेदार बारिया संजय कुमार भ्रमर सिंह (सेना)
एक्स मेजर अमनदीप जाखड़ (सेना)
परषोत्तम कुमार (सेना) को प्रदान किये गए हैं।

Share to...