बहराइच: आजकल अचानक दिल का दौरा पड़ने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। देखने मे आ रहा है कही शादी या किसी कार्यक्रम में नाचते नाचते हो या फिर जिम में वर्क आउट करते या फिर कही चलते चलते या बैठे बैठे ही अचानक से व्यक्ति को हार्ट अटैक आता हैं और उसकी जान चले जाती हैं। लगातार हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी हुई है ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से सामने आया जहाँ बारात ले जाने के लिए तैयार हो रहे दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
दूल्हे को अचानक हार्ट अटैक आने पर परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शादी वाले घर में मातम पसर गया। बारात में जाने के लिए पहुंचे लोग शवयात्रा में शामिल हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना जरवल रोड क्षेत्र अंतर्गत अटवा गांव की है। दरअसल, राम लाल के बेटे राजकमल की कल जरवल थाना क्षेत्र के क्योलीपुरवा अट्टैसा गांव में बारात जानी थी। उनके घर में शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। कल राजकमल बारात ले जाने की तैयारी में था। राजकमल को दूल्हे वाली पोशाक पहनाई जा रही थी, सेहरा बांधते समय दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई।
दूल्हे की तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में उसे स्थानीय मुस्तफाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकमल को मृत घोषित कर दिया गया।
डॉक्टरों ने बताया कि राजकमल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया। घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर वधू पक्ष के लोग भी राजकमल के घर पहुंच गए।
बारात में शामिल होने के लिए पहुंचे लोग दूल्हे की अर्थी लेकर श्मशान पहुंचे। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। दूल्हे के पिता राम लाल बेटे की मौत से टूट चुके हैं। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। बेटे को याद करके रोते हुए कहते हैं कि ये दिन देखना था क्या मुझे। आज बेटा जीवित होता तो घर में खुशियां ही खुशियां होतीं।
अचानक आने वाले हार्ट अटैक से मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण लेते रहें योग व्यायाम करते रहो।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित