April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फ़िल्म अभिनेत्री सारा अली खान पहुँची उज्जैन, बाबा महाकाल की भस्मारती में हुई शामिल नंदी हाल में लगाया ध्यान किया अभिषेक

उज्जैन: फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान आज बुधवार सुबह बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुँची। अलसुबह बाबा महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में सारा अली खान शामिल हुई। भस्मारती के दौरान सारा अली खान नंदी हाल में बैठकर ध्यान लगाती नजर आई। इस दौरान सारा मन्त्रो का जाप करती रही।

भस्म आरती के बाद सारा अली खान ने मंदिर के गर्भ ग्रह में जाकर बाबा महाकाल दर्शन किए और अभिषेक पूजन किया। महाकाल मंदिर के पुजारियों द्वारा सारा अली से अभिषेक करवाया। उसके बाद भी सारा अली ने मंदिर के नंदीहाल में बैठकर करीब आधे घंटे तक मंत्रों का जाप किया।

अभिनेत्री सारा अली खान सुबह 7:00 बजे होने वाली भोग आरती में भी शामिल हुई। जिसके बाद में कोटी तीर्थ के पास काफी देर तक ध्यान लगाकर बैठी रही। बाबा महाकाल मंदिर में सारा अली खान ने काफी वक्त बिताया। इस दौरान उनकी माँ अमृता सिंह भी साथ रही।

बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन करने आई अभिनेत्री सारा अली खान पारंपरिक परिधान साड़ी में नजर आई। सारा अली ने गुलाबी रंग की साड़ी पहने थी।

सारा तीसरी बार महाकाल मंदिर के दर्शन करने पहुंची है इसके पहले भी दो बार सारा अली ने उज्जैन पहुँचकर बाबा महाकाल के दर्शन पूजन किये हैं।

फ़िल्म अभिनेत्री को महाकाल की शरण मे देखकर आम जन उत्साहित नजर आया। हर कोई उनकी झलक पाने को आतुर नजर आया।

Share to...