भारत का मिशन चंद्रयान-3 चांद पर लगातार अपना काम कर रहा है। इसरो द्वारा हर रोज़ इस मिशन से जुड़े ताजा अपडेट दिए जा रहे हैं। मंगलवार को इसरो ने विक्रम लैंडर की तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें प्रज्ञान रोवर ने क्लिक किया है।
इसी के साथ ISRO ने कैप्शन दिया है कि Smile Please बीते दिन ही इसरो ने चांद के दक्षिणी हिस्से में ऑक्सीजन समेत अन्य तत्वों के होने की पुष्टि भी की थी जो एक बड़ी सफलता थी।
इसरो ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘Smile Please. प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की तस्वीरें क्लिक की हैं। ये फोटो प्रज्ञान रोवर के नेविगेशन कैमरे (NavCam) द्वारा क्लिक की गई हैं। इस NavCam कैमरे को Laboratory for Electro-Optics Systems (LEOS) द्वारा तैयार किया गया है।
इसरो के मुताबिक, ये तस्वीरें 30 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर क्लिक की गई हैं।
चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद पर लगातार कई खोज करने में जुटे हुए हैं। बीते दिन इसरो ने चांद पर ऑक्सीजन, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, एल्युमिनियम, कैल्शियम, मैगनीज, सिलिकॉन, सल्फर होने की पुष्टि की थी और अब प्रज्ञान रोवर की कोशिश यहां पर हाइड्रोजन खोजने की है।
इससे पहले चांद पर तापमान को लेकर कई अहम खुलासे किए गए थे, यहां तापमान में करीब 70 डिग्री का अंतर है। चांद की सतह के 10 सेमी.अंदर माइनस में तापमान पहुंच जाता है, जबकि सतह पर पहुंचते-पहुंचते ये तापमान 50 डिग्री तक पहुंचता है। चांद के दक्षिणी ध्रुव को लेकर अभी तक दुनिया को ये बातें नहीं पता थीं, ऐसे में माना जा सकता है कि इसरो का चंद्रयान-3 मिशन अभी तक सफल हुआ है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट