इंदौर: इंदौर की रावजी बाजार पुलिस ने क्षेत्र के कुख्यात बदमाश और रासुका के आरोपी हारून रंगीला को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर इंदौर शहर के विभिन्न थानों पर हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, अपहरण, बलवा, अवैध हथियार, अवैध वसुली, घर में घुसकर मारपीट करना, धोखाधडी, रास्ता रोककर मारपीट करना, जान से मारने की धौस देना जैसे मामले दर्ज थे।
दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली की रावजी बाजार थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश हारुन उर्फ हसन रंगीला क्षेत्र में वारदात करने के लिये घुम रहा हैं, जिस पर N.S.A.की कार्यवाही की गई हैं। जिसमें वह फरार चल रहा था। हारुन रंगीला उर्फ हसन पिता युसुफ रंगीला को चम्पाबाग से गिरफ्तार किया है।
वही आरोपी रंगीला के परिवार वालो ने देर रात रावजी बाजार पुलिस थाने का घेराव कर दिया था और पुलिस से झूमा झटकी भी की। जिसको देखते हुए पुलिस ने और दो थाने का पुलिस बल को बुलवाकर आरोपी के परिवार वालो को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ कर रवाना किया है ।
फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त