प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को पापुआ न्यू गिनी पहुँचे। राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में वहां के प्रधानमंत्री जेमस मारापे ने उनकी अगवानी की। मारापे ने मोदी के पैर छूकर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने अपनी परंपरा को तोड़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी का वेलकम किया है। दरअसल इस देश में सूर्यास्त होने के बाद किसी भी विदेशी मेहमान का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत नहीं किया जाता है। लेकिन भारत की अहमियत को देखते हुए वहां की सरकार ने यह फैसला लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया।
जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद PM नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। भारत की ओर से नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो कि पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर पहुंचे हैं।
पापुआ न्यू गिनी में बसे भारतीय लोगों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम ने यहां पहुंचकर कई लोगों से मुलाकात की। कई भारतीय लोगों ने पीएम मोदी को तोहफे दिए। कई लोग पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचाने को लेकर भी उत्साहित दिखे।
पीएम मोदी यहां फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक कॉर्पोरेशन (FIPIC) समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस मीटिंग में 14 देशों के नेता भाग लेंगे। पापुआ न्यू गिनी के दौरे के बाद पीएम मोदी यहां से सीधे ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।
पीएम मोदी इस वक्त अपनी 6 दिवसीय विदेश यात्रा के दूसरे चरण में हैं। पहले चरण में वह G7 की बैठक के लिए जापान पहुंचे थे तो दूसरे में वह FIPIC समिट के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे हैं। इसके बाद तीसरे चरण में प्रधानमंत्री 22 मई को आस्ट्रेलिया पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर 23 मई को प्रधानमंत्री सिडनी में एक कार्यक्रम में शिरकत कर भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद 24 मई को आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसी दिन वह ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख कारोबियों और निजी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 25 मई को सुबह दिल्ली वापस आ जाएंगे।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित