भोपाल: मध्य प्रदेश में नवंबर के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियां सत्ता पानी को लेकर प्रयास कर रही है। जहां भाजपा प्रदेश भर में विभिन्न योजनाओं को लेकर जनता को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है तो वहीं कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए नित नई योजनाओं के बारे में आमजन को बता रही है और पूर्व सीएम कमलनाथ घोषणा कर रहे हैं । इसके साथ ही दोनों ही दल मैं रूठे हुए नेताओं को मनाने का दौर चल रहा है।
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। इस बार एक जगह नही तीन अलग अलग जगहों से भाजपा को झटका लगा है। भाजपा के विधायक के भाई ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है तो वही कृषि मंत्री के जिले के 200 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया वही एक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भी आज कांग्रेस में शामिल हो गई।
भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक प्रदीप लारिया के भाई हेमंत लारिया ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कृषि मंत्री कमल पटेल के हरदा के 200 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया साथ ही बालाघाट से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुभा मुजारे भी कांग्रेस में शामिल हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व दिग्विजयसिंह ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई।
भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वालों का कहना था कि भाजपा की रीति नीति अब बदल चुकी हैं। कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ थामा हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ सही व्यवहार नही कर रही पूछ परख नही रही साथ ही कार्य भी नही हो रहे हैं। भाजपा से परेशान होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित