नईदिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की 5 दिन की यात्रा पर हैं। आज रविवार को वह नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे। यह नाइजीरिया की उनकी पहली यात्रा है। अबुजा एयरपोर्ट पर नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। वह 17 साल में पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने अबुजा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री न्येसोम एजेनवो वाइक ने मोदी को अबुजा शहर की चाबी भेंट की।
पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर स्वागत के लिए राष्ट्रपति टीनूबू को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “धन्यवाद, राष्ट्रपति टीनूबू। कुछ देर पहले नाइजीरिया पहुंचा हूं। गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए आभारी हूं। मेरी कामना है कि यह यात्रा हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय मित्रता को और मजबूत बनाए।”
नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय जुटे। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगा झंडा लिए लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी..मोदी..’ के नारे लगा रहे थे। इस संबंध में पीएम ने X पर पोस्ट किया, “नाइजीरिया में भारतीय समुदाय द्वारा इतना गर्मजोशी से स्वागत किया जाना दिल को छू लेने वाला है।”
नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के लिए निकलने से पहले कहा था, “नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर यह नाइजीरिया की मेरी पहली यात्रा है। पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में नाइजीरिया हमारा करीबी साझेदार है। इस यात्रा के दौरान रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाया जाएगा। मैं भारतीय समुदाय और नाइजीरिया के मित्रों से मिलने के लिए उत्सुक हूं।”
नाइजीरिया में मराठी समुदाय द्वारा मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया। प्रधानमंत्री के सामने पारंपरिक लावणी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
अबुजा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भारतीय मूल के नागरिकों द्वारा अभिवादन स्वीकार करने के दौरान पीएम मोदी बच्चों को दुलार करते दिखें। पीएम मोदी के अबुजा पहुंचते हीं लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरु कर दिए। पीएम मोदी अभिवादन स्वीकार करते समय वहां उपस्थित बुजुर्ग महिला से आशिर्वाद लेते हुए भी दिखें।
पीएम मोदी के नाइजीरिया में पहुंचते ही सैकड़ों भारतीय मूल के नागरिक उनके स्वागत में पहुंचे। जहां कई लोगों की तस्वीरों पर पीएम मोदी ऑटग्राफ देते दिखे।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नाइजीरिया में मराठी समुदाय ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह वाकई सराहनीय है कि वे अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े हुए हैं।”

More Stories
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां
नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
मध्यप्रदेश में 2025 बैच के युवा आईएएस अधिकारियों की दूरस्थ जनजातीय जिलों में हुई पदस्थापना