प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों की यात्रा के तहत जापान के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री आज रात को जापान के हिरोशिमा पहुंचेंगे। पहले चरण में पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जी-7 सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा होगी जिसमें परमाणु निरस्त्रीकरण, आर्थिक मजबूती तथा सुरक्षा, क्षेत्रीय मुद्दे, जलवायु और ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य तथा विकास शामिल हैं।
तीन देशों की यात्रा के दौरान पीएम मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी-ऑस्ट्रेलिया का भी दौरा करेगे। 6 दिनों की इस यात्रा में पीएम मोदी दो दर्जन वैश्विक नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे और इस दौरान आयोजित होने वाली 40 से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह शिखर सम्मेलनों में विश्व के दो दर्जन से अधिक नेताओं के साथ बातचीत करेंगे, जिनमें द्विपक्षीय बैठकें भी शामिल हैं।
शनिवार को वह सबसे पहले क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद परमाणु बम के पीड़ितों की याद में बनाई गई हिरोशिमा के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के अलावा महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके बाद कोरिया, वियतनाम और अन्य देशों के नेताओं, राष्ट्राध्यक्षों के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। शनिवार रात को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ बैठक करने के बाद वह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। हिरोशिमा में सम्मेलन में भारत तीन औपचारिक सत्र में भाग लेगा। दूसरा सत्र 20 मई और तीसरा सत्र 21 मई को आयोजित होगा।
जापान में शनिवार यानि 20 मई का दिन पीएम मोदी के लिए बहुत व्यस्तता वाला रहेगा।। शनिवार को पीएम के कार्यक्रम कुछ इस तरह रहेंगे.
- 07: 15 AM- 8:00 AM- क्वाड समिट
- 08:30- 08:40 AM महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण (परमाणु बम हमले में मारे गए लोगों को हिरोशिमा के स्मारक पर श्रद्धांजलि)
इसके बाद पीएम मोदी होटल शेरेटन ग्रांड पहुंचेंगे। - 10: 30 AM – महामहिम श्री हान डक-सू के साथ द्विपक्षीय बैठक
- 11: 00 AM- कोरिया गणराज्य के प्रधानमंत्री से मुलाकात
- 11: 00 AM – महामहिम फाम मिन्ह चिन्ह के साथ द्विपक्षीय बैठक
- 11: 30 AM- वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

More Stories
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी