May 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट में दी ‘मेलोडी’, मुस्कुरा पड़ीं इटैलियन पीएम, वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर

नईदिल्ली: इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भारत से एक खास तोहफा लेकर गए थे। उन्होंने जब इसे मेलोनी को दिया, तो उन्होंने न सिर्फ हंसते हुए इसे स्वीकार किया बल्कि इसका वीडियो भी शेयर किया।

इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ही नेता एक साथ दिखाई दे रहे हैं और काफी हल्का-फुल्का मोमेंट शेयर किया है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इटैलियन पीएम जॉर्जिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ मौजूद हैं। मेलोनी कह रही हैं कि उनके लिए पीएम मोदी भारत से गिफ्ट लेकर आए हैं और जैसे ही वे वो गिफ्ट दिखाते हैं, तो दोनों ही हंसना शुरू कर देते हैं। दरअसल ये एक टॉफी का पैकेट होता है, जिसका नाम है – ‘मेलोडी’.

आपको बता दें कि पीएम मोदी और इटैलियन पीएम जॉर्जिया मेलोनी के वीडियो और तस्वीरें खूब चर्चा में रहती हैं। उन दोनों के नाम को सोशल मीडिया पर मिलाने के बाद एक हैशटैग बनाया गया है – #Melodi. इसी हैशटैग वाली टॉफी को पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट किया, तो ये एक दिलचस्प लम्हा बन गया।

Share to...