कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता का कहना है कि हमारे बंद को लोगों का समर्थन मिला जबकि भाजपा सरकार ज़बरदस्ती दुकानें खुलवा रही है। वहीं, प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के बंद का प्रदेश में कोई असर नहीं है और यह पूरी तरह विफल साबित हुआ।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि हम दुकानदारों से अनुरोध कर रहे थे कि वह अपने शटर बंद रखें। तभी मुझे अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल के 6 नंबर स्टॉप के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया और इसके बाद हमें केन्द्रीय जेल परिसर में लाया गया है। प्रदेश के इन्दौर सहित कुछ जिलों से पुलिस और प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच गतिरोध के खबरें आई हैं।
वहीं उज्जैन में 1000 रूपए देकर दुकान बंद करवाने का मामला काफी गर्माया हुआ है। दरअसल उज्जैन में कांग्रेसी दुकान बंद कराने पहुंचे तो एक दुकानदार ने मना कर जिस पर कांग्रेस नेता ने उसे हजार रूपए देकर दुकान बंद करने की बात कहीं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट