November 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पी चिदंबरम को मिली जमानत, राहुल गांधी कहा यह

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री को जमानत दे दी। पी चिदंबरम गुरुवार को संसद सत्र में भी हिस्सा ले सकते हैं।

इसकी जानकारी उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने दी है। इस बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उम्मीद है कि चिदंबरम अपनी बेगुनाही साबित करेंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पी चिदंबरम को 106 दिन कैद में रखना बदला लेने जैसा था। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है, जिसकी मुझे खुशी है। मुझे भरोसा है कि निष्पक्ष सुनवाई में वह अपनी बेगुनाही साबित करेंगे।

Share to...