April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आक्सीजन की किल्लत, अब मदद के लिए बढ़ रहे हाथ

Oxygen : कोरोना (Corona) के चलते आक्सीजन की समस्या (Problem) सभी दूर आ रही है जिसे देखते हुए कई समाज सेवियों और कंपनियों द्वारा पहल की जा रही है। इसमें राजनेता भी पीछे नहीं है। एक तरफ रिलायंस कंपनी (Reliance Company) के मदद के लिए हाथ आगे बढाया है तो उज्जैन में सांसद अनिल फिरोजिया ने पहल कर ग्रेसिम उद्योग भी मदद के लिए आगे आया है। आदित्य बिडला ग्रुप की नागदा स्थित इकाई ग्रेसिम इंड्रस्ट्रीज ने सांसद के आग्रह पर 30 आक्सीजन कॉसन्ट्रेशन मशीनों को उज्जेन के चरक अस्पताल के लिए दिया है। वहीं 50 बेड बिरला अस्पताल में कोविड के लिए आरक्षित किए है।

वहीं मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने महाराष्ट्र में कोविड-19 से पैदा हो रहे भयावह हालात में मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। राज्य के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की शॉर्टेज है। अब रिलायंस की जामनगर गुजरात रिफाइनरी से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू की गई है। कंपनी यह ऑक्सीजन सप्लाई मुफ्त कर रही है। महाराष्ट्र इस वक्त संक्रमण के मामले में अव्वल है।

मुंबई, पुणे और नागपुर समेत ज्यादातर शहरों में हर दिन मामले बढ़ते जा रहे हैं। मुकेश अंबानी खुद मुंबई में ही रहते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक अफसर ने जामनगर से ऑक्सीजन सप्लाई शुरू किए जाने की बात स्वीकार की। इस अफसर ने कंपनी की पॉलिसी के तहत नाम बताने से इनकार कर दिया। महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया पर रिलायंस से 100 टन ऑक्सीजन मिलने की जानकारी दी है।

महाराष्ट्र ही नहीं देश के कई और राज्यों में ऑक्सीजन की डिमांड और सप्लाई में भारी अंतर है। कई जगहों से इस तरह की खबरें आई हैं कि ऑक्सीजन की कमी के चलते कई मरीजों ने दम तोड़ दिया। मुकेश अंबानी मुंबई में ही रहते हैं और रिलायंस इंडस्ट्रीज का हेडक्वॉर्टर भी मुंबई में ही है। जामनगर में रिलायंस का पेट्रोलियम गेसिफिकेशन प्लांट है। इसमें इस्तेमाल की जाने वाली ऑक्सीजन गैस का कुछ हिस्सा मेडिकल सेक्टर में उपयोग किया जा सकता है। इसी हिस्से को जामनगर से महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट किया जा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार रात 8 बजे से मिशन ब्रेक द चेन शुरू हो गया है।

इसके तहत राज्यभर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गई है। राज्य में एक स्थान पर 5 या ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। यह नियम 1 मई की सुबह 8 बजे तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर और पुलिस प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में पाबंदियों को कठोरता से लागू किया जाना चाहिए। डीजीपी संजय पांडे ने स्पष्ट किया है कि इस बार नियम को और कड़ाई से लागू किया जाएगा।

Share to...