April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वायरमेन परीक्षा के लिए 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, जुलाई में खण्डवा केन्द्र पर होगी परीक्षा

भोपाल: संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) संभाग खण्डवा द्वारा खण्डवा , बुरहानपुर, खरगोन एवं बडवानी जिले के क्षेत्रांतर्गत अनुभवधारी व्यक्तियों के लिए माह जुलाई 2025 में वायरमेन परीक्षा (’ब’ श्रेणी विद्युत लायसेंस के लिए) खण्डवा केन्द्र पर आयोजित की जा रही है।

इसके लिए अर्हता प्राप्त (कम से कम दो वर्ष का संबधित विषय का व्यावहारिक अनुभव जो कि पिछले 05 वर्ष के भीतर का हो) उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन 30 अप्रैल 2025 तक Esd.mponline.gov.in की वेबसाईट पर कर सकते है।

परीक्षा घरेलू, औद्योगिक, शिरोपरि एवं भूमिगत विषयों के लिये आयोजित की जाएगी। जिन विषयों में परीक्षा में शामिल होना है ऐसे सभी विषयों के लिए पृथक-पृथक अवधि अनुभव प्रमाण पत्र में दर्शायी होना चाहिये।

Share to...