उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर आज शहर में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन कर गुरुओं का सम्मान किया गया। शिष्यों ने अपने गुरु का हार पहनाकर व चरण स्पर्श कर सम्मान किया।
इसी तारतम्य में शहर की योगा कनक श्रृंगा एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन एस के बी एम स्कूल आर्य समाज मार्ग बहादुरगंज उज्जैन द्वारा गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था द्वारा भगवान हनुमान जी की पूजन अर्चना कर कार्यक्रम के अतिथियों का शॉल, श्रीफल व माला पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम जी सुपेकर (जिम्नास्टिक अंतरराष्ट्रीय निर्णायक), यशवंत गुमास्ते, हीना तिवारी (विषय विशेषज्ञ, विक्रम विश्वविद्यालय), विनोद चौरसिया (तैराकी प्रशिक्षक), नरेंद्र श्रीवास्तव (जिमनास्टिक प्रशिक्षक), एस के बी एम प्राचार्य महेंद्र पाटीदार आदि का संस्था के सचिव व कोच संतोष सोलंकी द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्था के बच्चों द्वारा रोप मलखम्ब पर खुशी जायसवाल, छाया सोलंकी व वेदांस कोठार द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।
इस शुभ अवसर पर मनमोहन प्रजापति, सपना माली, सिमरन कहार, अथर्व परमार, दिव्यांश यादव, आकांशा सेन, नायरा चौहान, माही प्रजापति, दिव्यांशी सोठिया, आरव चौहान आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी संस्था की सपना माली द्वारा दी गई।

More Stories
स्वातंत्रता दिवस के अवसर पर शासन की रिहाई नीति के तहत प्रदेश की जेलों से 115 बंदी रिहा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक से किया सम्मानित
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, उफनती चिनाब नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 5 लोगों की मौत रेस्क्यू जारी