उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने उज्जैन दौरे के दौरान आज बाबा महाकाल मंदिर पहुँचे और गृभगृह में पहुंचकर सपत्नीक बाबा महाकाल का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक करीब 15 से 20 मिनट तक बाबा महाकाल के गर्भगृह में उपस्थित रहकर पूजन अर्चन कर दर्शन किए।
मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिपूर्वक पूजा की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद, उन्हें महाकाल मंदिर के प्रशासक और उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।
मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को लेकर विशेष माना जा रहा है, विशेष रूप से सोमवती अमावस्या के दिन इस तरह के धार्मिक आयोजन की मान्यता और महत्व को देखते हुए।
मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित श्री वृद्ध कालेश्वर ( जूना महाकालेश्वर) मंदिर और श्री अनादिकल्पेश्वर मंदिर पहुंचकर भी दर्शन कर पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाकाल मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचे। यहां पर महंत विनीत गिरी सहित अन्य संतों ने मुख्यमंत्री को भगवान महाकाल प्रतिकृति का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन,
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह, प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम