सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एक बार फिर अपना लोहा मनवा दिया। जोकोविच सबसे ज्यादा खिताब जितने वाले खिलाडी बन गए हैं।
नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी ओपन 2023 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में दूसरी सीड जोकोविच ने तीसरी सीड रुस के डेनिल मेदवेदेदेव को सीधे सेटो में 6-3, 7-6 (5), 6-3 से हराया। नोवाक जोकोविच का यह 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। अब जोकोविच ओपन ऐरा में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम एकल पुरुस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।
जोकोविच और मेदवेदेव के बीच फाइनल मुकाबला कुल तीन घंटा और 17 मिनट तक चला। पहले सेट को जोकोविच ने आसानी से जीत लिया था, लेकिन उन्हें दूसरे सेट में मेदवेदेव ने कड़ी टक्कर दी। 1 घंटे 44 मिनट तक चले दूसरे सेट में ऐसे क्षण भी आए, जब जोकोविच लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए लेकिन इस सर्बियाई खिलाड़ी ने हिम्मत नहीं हारी और टाईब्रेकर में दूसरे सेट को अपने नाम किया। दूसरा सेट गंवाने के बाद मेदवेदेव तीसरे सेट में भी वापसी नहीं कर पाए। जोकोविच का यह चौथा अमेरिकी ओपन खिताब रहा।
नोवाक जोकोविच एक और ग्रेंड स्लैम जीतते है तो वो टेनिस इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम एकल जितने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन जाएंगे।
सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम फाइनल (पुरुष सिंगल्स)
36- नोवाक जोकोविच
31- रोजर फेडरर
30- राफेल नडाल
19- इवान लेंडल
18- पीट सम्प्रास

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ