नईदिल्ली: आयकर विभाग ने आम जन को एक और लाभ दिया हैं। आयकर विभाग ने कहा कि यदि करदाता 31 मई तक अपने पैन (PAN) को आधार (Aadhaar) से जोड़ देते हैं, तो टीडीएस (TDS) की कम कटौती के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
आयकर नियमों के अनुसार, यदि पैन को आधार से नहीं जोड़ा जाता है, तो लागू दर के मुकाबले दोगुनी दर से ‘स्त्रोत पर कर कटौती’ (टीडीएस) की जाएगी।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने कहा कि करदाताओं से शिकायतें मिली हैं कि उन्हें इस बारे में नोटिस मिले हैं। नोटिस में कहा गया है कि उन्होंने इस तरह का लेनदेन करते समय टीडीएस/टीसीएस की कम कटौती/ संग्रह की चूक की है, जहां पैन निष्क्रिय थे। ऐसे मामलों में चूंकि कटौती/ संग्रह उच्च दर पर नहीं किया गया है, लिहाजा विभाग ने टीडीएस/ टीसीएस विवरणों के प्रसंस्करण के दौरान कर मांग की है। इस संबंध में की गई शिकायतों के समाधान के लिए सीबीडीटी ने स्पष्टीकरण जारी किया है।
सीबीडीटी ने कहा, ”31 मार्च, 2024 तक किए गए लेन-देन के संबंध में अगर 31 मई, 2024 को या उससे पहले पैन (आधार के साथ जुड़ने के बाद) चालू हो जाता है, तो कटौतीकर्ता/ संग्रहकर्ता पर कर (उच्च दर पर) कटौती / संग्रह करने का कोई दायित्व नहीं होगा।

More Stories
Additional SP Suryakant Sharma Update: पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच, हादसे के वक्त वैन में सवार थे 15 बच्चे
Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Attempt: घायल होने के बावजूद बचाई 180 से ज्यादा यात्रियों की जान, पीएम मोदी ने भी की सराहना
Ujjain Shahi Masjid News: मीनार हटाने के दौरान हुआ हादसा, जमीअत उलेमा मध्य प्रदेश ने की जांच और पुनर्निर्माण की मांग