April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

केरल में निपाह वायरस का बढ़ रहा प्रकोप, 60 लोग हाई रिस्क पर, अलर्ट किया जारी

केरल: केरल में निपाह वायरस बढ़ता जा रहा हैं। केरल में पांचवां मामला सामने आया है। मलप्पुरम में 14 वर्षीय एक किशोर में निपाह वायरस की पुष्टि हुई है। राज्य में वायरस के संभावित प्रकोप को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इस बीच केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को मलप्पुरम जिले में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें निपाह वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई।

मलप्पुरम में निपाह वायरस के प्रकोप के बाद, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य इस मुद्दे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि 214 लोग प्राथमिक संपर्क सूची में हैं, जबकि 60 उच्च जोखिम वाले हैं। वहीं, संपर्क सूची में शामिल सभी लोगों को आइसोलेट किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मलप्पुरम में निपाह वायरस की पुष्टि होने के बाद रोकथाम के उपाय तेज कर दिए गए हैं। आज सुबह से ही जोरदार गतिविधियां चल रही हैं। राज्य पूरी तरह तैयार है। निपाह नियंत्रण के लिए सरकारी आदेश के तहत गठित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के आधार पर 25 समितियों का गठन किया गया है। शनिवार सुबह से ही संपर्क ट्रेसिंग शुरू हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्राथमिक संपर्क सूची में 214 लोग हैं। इसमें करीब से शामिल 60 लोग उच्च जोखिम वाली श्रेणी में हैं। मंजेरी मेडिकल कॉलेज में 30 आइसोलेशन रूम की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में भी आवश्यक आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है। रूट मैप पब्लिश किया जाएगा।

कैसे करें रोकथाम?

सभी को सार्वजनिक स्थानों पर बाहर निकलते समय मास्क पहनना चाहिए। अनावश्यक रूप से अस्पताल जाने से बचें। संपर्क सूची में शामिल लोगों को आइसोलेट किया जाना चाहिए।

Share to...