राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज शनिवार को देशभर के 41 जगहों पर एकसाथ बड़ी छापेमारी की है। एनआईए की महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ठिकानों पर रेड पड़ी है जिसमें ठाणे ग्रामीण, ठाणे शहर, पुणे-मीरा भायांदर शामिल हैं। इसके अलावा कर्नाटक में एक जगह छापेमारी चल रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि ठाणे में ग्रामीण इलाकों में ये छापेमारी हो रही है।
आतंकी संगठन ISIS की साजिश के खिलाफ एनआईए ने छापेमारी की हैं। एनआईए ने छापेमारी के दौरान आतंकियों के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और विदेशी-आधारित आईएसआईएस हैंडलर्स की भागीदारी के साथ एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश भी किया है। एनआईए की जांच में भारत के अंदर आईएसआईएस की आतंकी विचारधारा का प्रचार करने के लिए कटिबद्ध लोगों के एक जटिल नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
इस नेटवर्क ने आईएसआईएस के स्वयंभू खलीफा (नेता) के प्रति निष्ठा की शपथ ली और नेटवर्क इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी तैयार कर रहा था। अपने गुर्गों के जरिए इस संगठन का उद्देश्य भारतीय धरती पर आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देना था।
फिलहाल एनआईए की छापेमारी जारी हैं और एक बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद हैं।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध