नईदिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने शिकंजा कसा है। एनआईए ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।
अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई हैं वह सिंगर-राजनेता सिद्ध मूसेवाला की हत्या में भी आरोपी है। साल 2023 में जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। रिपोर्ट के मुताबिक वह फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था।
अनमोल बिश्नोई कथित तौर पर अपने ठिकाने बदलता रहता है और पिछले साल उसे केन्या और इस साल कनाडा में देखा गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनमोल बिश्नोई पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जोधपुर जेल में सजा काट चुका है। अनमोल को 7 अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा किया गया था।
बता दें कि 14 अप्रैल 2024 को सुपर स्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की गई थी। इस मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने वांछित आरोपी अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गोलीबारी मामले में कथित संलिप्तता के लिए लुकआउट सर्कुलर (LOC) नोटिस भी जारी किया था।
बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच को आरोपीयों से पूछताछ में पता चला था कि शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के सीधे संपर्क में थे। हत्या करने वाले संदिग्ध तीन शूटरों ने हत्या से पहले एक स्टेंट मैसेजिंग ऐप (स्नैपचैट) के जरिए जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से बातचीत की थी। अनमोल बिश्नोई एक शूटर और साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर के संपर्क में था। अनमोल कनाडा और अमेरिका से आरोपियों के संपर्क में था।
अनमोल विश्नोई पर एनआईए ने 10 लाख रुपये ईनाम रखा हैं और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा कसते हुए नजर आ रहा हैं। पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां उसे तलाश कर रही हैं।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध