April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

NIA की देशभर में कई जगहों पर छापेमारी जारी

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर्स एक्ट के तहत NIA ने आज मंगलवार को देशभर के कई राज्यों में कई ठिकानों पर छापेमारी की।यह छापेमारी भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच के गठजोड़ को खत्म करने के लिए की गई।

NIA ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना समेत कई गैंग से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ये कार्रवाई की गई हैं।

भारत और विदेशों में स्थित कुछ गैंगस्टर्स देश में आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे गैंगस्टर्स की पहचान कर मामला दर्ज किया गया। फिलहाल एनआईए की छापेमारी जारी हैं। ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे हैं।

एनआईए की जांच में यह भी पता चला कि देश में कई आपराधिक घटनाएं ऐसी हुईं, जो आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग्स की तस्करी करने वाले गिरोहों और नेटवर्कों के बीच एक गहरी साजिश थी, जो देश के भीतर और बाहर दोनों जगह से काम कर रहे थे.

Share to...