प्रदेश में नशा मुक्ति को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। नशा तस्करों सहित मादक पदार्थो को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इन्दौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्यवाही करते हुए ब्राउन शूगर की तस्करी करने वाले एक आरोपी को 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई ब्राउन शुगर की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत इन्दौर क्राईम ब्रांच लगातार अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री करने वालो पर कार्यवाही कर रही है। वही इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति शांति नगर सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास रिंग रोड पर ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाला हैं। जिस पर क्राईम ब्रांच द्वारा एक टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा , पकडा गया आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम मनोज चोकसे होना बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी मनोज चौकसे की तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) होना पाया गया। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। वही पुलिस ने आरोपी मनोज पर एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी हैं।
पुलिस पूछताछ में पता कर रही हैं कि वह यह ब्राउन शुगर कहाँ से लाया और किसे देने जा रहा था। पुलिस उसके गिरोह ओर अन्य से तार पता कर रही हैं कि उसकी कहाँ कहाँ लिंक हैं।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा