April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

NIA अलर्ट के बाद संदिग्ध सरफराज मेमन इंदौर पुलिस की हिरासत में, NIA ने इंदौर और मुंबई में किया था अलर्ट जारी

इंदौर: NIA के अलर्ट के बाद संदिग्ध सरफराज मेमन को इंदौर पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं।
एनआइए ने इंदौर और मुंबई में अलर्ट जारी किया था। एनआईए ने जारी अलर्ट में कहा था कि यह संदिग्ध भारत में बड़ा हमला करने की फिराक में है आरोपित।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की गुप्त रिपोर्ट के आधार पर इंटेलिजेंस और पुलिस ने रात को इंदौर के चंदन नगर के सरफराज मेमन को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट में सुरक्षा एजेंसियों को बताया गया था कि 12 साल हांगकांग में रहा सरफराज पाकिस्तान और चीन से आतंकी ट्रेनिंग लेकर आया है। भारत में बड़ा हमला करने की फिराक में है। अब मुंबई का आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) सरफराज से पूछताछ करेगा।

एनआइए ने गुप्त इनपुट के बाद मुंबई पुलिस को मेमन के बारे में सूचना दी थी। एनआइए को जानकारी मिली थी कि वह मुंबई का रहने वाला है। मुंबई एटीएस हरकत में आई और इंदौर के इंटेलिजेंस डीसीपी रजत सकलेचा को बताया कि सरफराज मूलत: ग्रीन पार्क कालोनी (चंदन नगर) स्थित फातमा अपार्टमेंट का रहने वाला है। चंदन नगर थाना पुलिस पहुंची तो पहले उसके माता-पिता को हिरासत में लिया। देर रात वह स्वयं थाने पहुंच गया। एनआईए का एक विशेष दल इंदौर आकर सरफराज मेनन से पूछताछ करेगा।

Share to...