April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

न ताला तोड़ा, ना दरवाजा खोला, शातिर चोर ऐसे हुए दुकान में दाखिल और दिया लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम

इंदौर: इंदौर शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में कॉस्मेटिक दुकान में घुसे चोरों ने शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दरवाजा नहीं तोड़ा बल्कि दीवार तोड़ के ही अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने पहले दुकान में लगे हुए दोनों डीवीआर के वायर काटे और उन्हें भी साथ में लेकर चले गए। पुलिस द्वारा चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस क्षेत्र के अन्य आरोपी की लिस्ट तैयार की जा रही है कि कौन-कौन शातिर अपराधी है और इलाके में यह वारदात को अंजाम दे सकता है।

आजाद नगर थाना क्षेत्र के जेपी इंटरप्राइजेज जो कि कॉस्मेटिक का संचालन दिनेश सदैव निवासी ट्रेजर टाउनशिप बीजलपुर की दुकान वीके इंटरप्राइजेज जोकि आजाद नगर थाना क्षेत्र में संचालित की जा रही थी। 29 जून की रात को दीवार तोड़कर आरोपियों द्वारा हजारों रुपए नगद और कॉस्मेटिक का सामान चुराकर ले गए। आरोपियों द्वारा लगे हुए डीवीआर सिस्टम को भी चुरा लिया गया।

पुलिस द्वारा इलाके के बदमाशों की जानकारी के आधार पर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात की जा रही है।

Share to...