उज्जैन: संभागायुक्त आशीष सिंह ने कलेक्टर देवास से प्राप्त प्रस्ताव पर देवास जिले की कन्नौद तहसील के प्रभारी नायब तहसीलदार मनीष बिरथरे को लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया है।
संभागायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहते है। इस संबंध में कलेक्टर देवास द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसके आधार पर संभागायुक्त सिंह ने अनुशासनात्मक कार्रवाई कर निलंबन का आदेश जारी किया।
निलंबन अवधि के दौरान संबंधित अधिकारी का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला देवास निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
संभागायुक्त सिंह ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और इस प्रकार के मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
कबीरखेड़ी में 120 MLD सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेज, महापौर भार्गव ने किया निरीक्षण
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन जागरुकता के लिए दीवार लेखन किया गया
जबलपुर के बरगी बांध में डूबा क्रूज, 4 की मौत, कई लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी