April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सेंट्रल जेल इंदौर में नवरात्रि पर्व की धूम, कैदी कर रहे गरबा से माँ की आराधना

इंदौर: देशभर में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वही इंदौर में सेंट्रल जेल में भी नवरात्रि का त्यौहार मनाया गया। जेल में कैदियों द्वारा खेला गया गरबा भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यहां महिला और पुरुष कैदियों ने शानदार गरबा कर नवरात्रि का पर्व मनाया।

जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी माता की आराधना जेल परिसर में की जा रही है। यहां के कैदी अपने अपराधों की सजा भुगत रहे हैं और वह बाहर नहीं जा सकते। उनका मानना है की माता की आराधना कहीं से भी की जा सकती है। इसी उद्देश्य को लेकर हर वर्ष माता रानी की स्थापना जेल परिसर में की जाती है।

वहीं जेल में बंद कैदी एक माह पूर्व से ही इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं। कैदियों द्वारा ही माताजी का भव्य पंडाल सजाया जाता है और 9 दिनों तक उनकी आराधना की जाती है। जिसमें जेल स्टाफ और जेल में बंद कैदी भाई मिलकर साथ में माता की आराधना करते हैं।

वही जेल में बंद महिला कैदियों और पुरुष कैदियों द्वारा गरबे का आयोजन किया जाता है। जेल अधीक्षक ने यह भी बताया कि कैदियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तैयारी में उनका पूरा सहयोग दिया जाता है जिसमें जेल प्रबंधन और कैदी मिलकर पूरी व्यवस्था संभालते हैं और नौ दिनों तक माता की आराधना करते हैं।

Share to...