October 31, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर उज्जैन में देशभक्ति का अनूठा नजारा, दशहरा मैदान से शुरू हुई भव्य दौड़

उज्जैन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, तिरंगा लेकर दौड़े शहरवासी

उज्जैन में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह देशभक्ति और एकता का अनूठा नजारा देखने को मिला। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला पुलिस द्वारा दशहरा मैदान से सुबह 7 बजे ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। अतिथियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

इस आयोजन में पुलिसकर्मी, विद्यार्थी, एनसीसी-एनएसएस स्वयंसेवक, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के कैडेट्स और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ते प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना दिया।

वहीं, राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने की शपथ भी ली। आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

Share to...