भाजपा विधायक ने बनाए मिट्टी के दीपक,
वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा,
मिट्टी के दीपक बनाने वालों का किया उत्साह वर्धन,
दीपावली उत्सव के दौरान मिट्टी के स्थानीय दीपक खरीदने का किया आह्वान,
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वॉकल फ़ॉर लोकल का संदेश धर्मनगरी उज्जैन में चरितार्थ होता दिखाई दे रहा है । यहां भाजपा के विधायक अनिल जैन बस्तियों में पहुंचे और अपने हाथों से मिट्टी के दीपक बनाएं व लोगों से आह्वान किया कि वह दीपावली पर्व पर स्थानीय लोगो द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीपक ही खरीदे।
यहां बता दें कि वॉकल फ़ॉर लोकल भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के स्थानीय उत्पादों , कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में उज्जैन के भाजपा विधायक अनिल जैन अपनी विधानसभा की बस्तियों में पहुंचे और यहां मिट्टी के दीपक बना रही महिलाओं का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान विधायक खुद जमीन पर बैठे और दीपक बनाने की पुरानी परंपरा से दीपक बनाएं। विधायक ने चाक (मशीन)पर मिट्टी लगाई और उसे घूमाकर दीपक बनाएं।

भाजपा विधायक अनिल जैन ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वह उज्जैन के प्रजापत नगर में आए हैं जोकि उनकी ही विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां स्थानीय लोग बड़ी मात्रा में मिट्टी के दीपक बनाते हैं। इन्हीं लोगों का उत्साहवर्धन करने और शहर वासियों से अपील करने हम यहां आए हैं, कि वह मिट्टी के ही दीपक खरीदे।

More Stories
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर उज्जैन में देशभक्ति का अनूठा नजारा, दशहरा मैदान से शुरू हुई भव्य दौड़
Data Security And Ad Settings: क्या विज्ञापन कंपनियां देख पाएंगी आपके ईमेल और फोटो? जानिए गूगल की प्राइवेसी पॉलिसी का सच
Check Officials Absent: रतलाम में ‘जन विश्वास अभियान’ का रियलिटी चेक; कलेक्टर के जाते ही शिविर से गायब हुए अधिकारी और जनता