नईदिल्ली: भारत सरकार ने मनु भाकर और डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। वहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला है। मनु भाकर और डी गुकेश के अलावा हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया हैं। इसके अलावा 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला है।
इन खिलाड़ियों को मिला ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024
- गुकेश डी (शतरंज)
- हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
- प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
- मनु भाकर (शूटिंग)
देखें किन्हें मिले अर्जुन पुरस्कार
- ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)
- अन्नू रानी (एथलेटिक्स)
- नीतू (मुक्केबाजी)
- स्वीटी (मुक्केबाजी)
- वंतिका अग्रवाल (शतरंज)
- सलीमा टेटे (हॉकी)
- अभिषेक (हॉकी)
- संजय (हॉकी)
- जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
- सुखजीत सिंह (हॉकी)
- राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी)
- प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)
- जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)
- अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)
- सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स)
- धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स)
- प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)
- एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स)
- सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)
- नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)
- नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन)
- तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन)
- नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन)
- मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन)
- कपिल परमार (पैरा जूडो)
- मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग)
- रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग)
- स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग)
- सरबजोत सिंह (शूटिंग)
- अभय सिंह (स्क्वैश)
- साजन प्रकाश (तैराकी)
- अमन सहरावत (कुश्ती)
डी गुकेश देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस मामले में अभिनव बिंद्रा को पीछे छोड़ा। बीजिंग ओलंपिक 2008 में निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाले अभिनव बिंद्रा को जब खेल रत्न पुरस्कार देने का ऐलान किया गया था तब उनकी उम्र 19 साल 11 महीने 10 दिन थी, जबकि 2 दिसंबर 2025 को डी गुकेश की उम्र 18 साल 221 दिन है।
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने 2 दिसंबर 2025 को यह घोषणा की। सभी विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी। खेल मंत्रालय ने 17 पैरा-एथलीट समेत 32 खिलाड़ियों को देश के दूसरे सबसे बड़े खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड देने का फैसला किया है। खेल मंत्रालय ने बताया कि खेल पुरस्कारों के लिए गठित समिति की सिफारिशों और उनकी जांच पड़ताल करने के बाद सरकार ने खिलाड़ियों, कोचेस, यूनिवर्सिटी को पुरस्कार देने का फैसला किया है।
22 साल की मनु भाकर अगस्त 2024 में पेरिस में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं में कांस्य जीतने वाले अपने प्रदर्शन के साथ ओलंपिक के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बनी थीं।
18 साल के डी गुकेश हाल ही में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने हैं। उन्होंने पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भी भारतीय टीम को ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने में मदद की थी। पैरा हाई-जंपर प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में टी64 चैंपियन का ताज पहनाया था। टी64 वर्गीकरण उन एथलीट्स के लिए है जिनके घुटने के नीचे एक या दोनों पैर नहीं होते हैं और दौड़ने के लिए कृत्रिम पैर पर निर्भर हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट