हीना तिवारी,उज्जैन: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज रविवार तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और आरती का लाभ लेकर बाबा के दर्शन किये।
देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल रविवार तड़के भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने भगवान महाकाल के आंगन में करीब 2 घंटे का समय बिताया। भस्म आरती संपन्न होने के बाद गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन और अभिषेक भी किया। डोभाल ने बाबा महाकाल की पूजन पद्धति और भस्म आरती के महत्व की जानकारी भी पंडितों से ली।
12 ज्योर्तिलिंग में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दुनियाभर से आम और वीआईपी वीवीआईपी श्रद्धालु भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। अजित डोभाल शनिवार शाम को भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। बाबा महाकाल के गर्भगृह के बाहर से दर्शन करने के बाद उन्होंने श्री महाकाल लोक का अवलोकन भी ई कार्ट में बैठकर किया था। आज सुबह में भस्म आरती में शामिल हुए।
विदित हो कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। जिसको लेकर उज्जैन दौरे को लेकर पुलिस व प्रशासन द्वारा सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। अजीत डोभाल के भस्म आरती में शामिल होने को लेकर भी खासे सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सर्किट हाउस से लेकर बाबा महाकाल मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सिक्योरिटी एजेंसी तैनात रही व सुरक्षा को लेकर नजरे जमाए रखी थी। मंदिर के अंदर भी सुरक्षा को लेकर काफी खासे इंतजाम किए गए।

More Stories
स्वातंत्रता दिवस के अवसर पर शासन की रिहाई नीति के तहत प्रदेश की जेलों से 115 बंदी रिहा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक से किया सम्मानित
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, उफनती चिनाब नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 5 लोगों की मौत रेस्क्यू जारी