April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जारी की जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की सूची, उमर अब्दुल्ला यहां से लड़ेंगे चुनाव

जम्मू कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गांदरबल से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इस चुनाव में एनसी और कांग्रेस का गठबंधन हुआ है। एनसी 50 और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, 6 सीटों पर उनकी फ्रैंडली फाइट होगी यानी इन सीटों पर दोनों ही पार्टियां अपने उम्मीदवार उतारेंगी।

गंदेरबल को नेशनल कॉन्फ्रेंस का मजबूत गढ़ माना जाता है, क्योंकि इस सीट से अब्दुल्ला परिवार की तीन पीढ़ियों ने जीत दर्ज की है। 1977 में नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला यहां से जीते थे। 1983, 1987 और 1996 में उनके बेटे फारूक अब्दुल्ला और 2008 में उमर अब्दुल्ला ने यहां से जीत दर्ज की। 2014 में नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर ही शेख इश्फाक जब्बार ने गंदेरबल से सीट जीती थी। इससे पहले वे कांग्रेस के टिकट पर इसी सीट से हार चुके हैं।

करीब 5 साल बाद हो रहे जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। सीटों के बटवांरे पर चर्चा के लिए कांग्रसे के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे और राहुल गांधी खुद श्रीनगर पहुंचे थे। इस चुनाव में एनसी 50 और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव रही है। आज एनसी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, इस सूची में 32 उम्मीदवारों के नाम हैं।

कंगन (एसटी): मियां मेहर अली
गांदरबल: उमर अब्दुल्ला
हजरतबल: सलमान अली सागर
खानयार: अली मोहम्मद सागर
हब्बा कदल: शमीमा फिरदौस
लाल चौक: अहसान परदेसी
चानापोरा: मुश्ताक गुरु
जदीबल: तनवीर सादिक
ईदगाह: मुबारक गुल
खान साहब: सैफ-उद-दीन भट
चरार-ए-शरीफ: अब्दुल रहीम राथर
चादूरा: अली मोहम्मद डार
गुलाब घर (एसटी): एर . खुर्शीद
कालाकोट/सुंदरबनी: यशु वर्धन सिंह
नौशेरा: सुरिंदर चौधरी
बुधल (एसटी): जाविद चौधरी
पुंछ हवेली: अजाज अहमद
मेंढर (एसटी): जाविद राणा
करना: जाविद मिर्चल
त्रेहगाम: मीर सैफुल्लाह
कुपवाड़ा: नासिर असलम वानी (सोगामी)
लोलाब: कैसर जमशीद लोन
हंदवाड़ा: चौधरी मोहम्मद रमजान
सोपोर: इरशाद रसूल कर
राफियाबाद: जावीद अहमद डार
उरी: डॉ. सज्जाद शफी उरी
बारामूला: जाविद हुसैन बेघ
तंगमर्ग: फारूक अहमद शाह
पट्टन: जाविद रेयाज बेदार
सोनावारी: हिलाल अकबर लोन
गुरेज (एसटी): नजीर अहमद गुरेजी
जम्मू उत्तर: अजय कुमार सधोत्रा

इस सीट से इसे बनाया गया उम्मीदवार

Share to...