April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध राष्ट्रीय अभियान

इंदौर: इंदौर जिले में 31 जनवरी 2024 तक लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध राष्ट्रीय अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान में स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। यह अभियान 04 सप्ताह तक संचालित किया जायेगा। अभियान के तहत समस्त समूहों से जुडी महिलाओं को जेण्डर आधारित मुद्दों व हिंसा के स्वरूप से अवगत कराया जायेगा। महिलाओं के परिवारों व महिला पर हो रही हिंसा के खिलाफ सामुदायिक आवाज उठाई जायेगी। जो भी हिंसा के केस आ रहे हैं उन्हें संबंधित उपयुक्त जैसे पुलिस, वन स्टाप सेंटर आदि में पंजीकृत कराया जायेगा।

इस संबंध में जिले के कुल 6 संकुल स्तरीय संगठनों में जागरूकता अभियान आयोजित किये जा रहे हैं एवं इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत रंगोली, व्याख्यान, रेली, फिल्म आदि गतिविधियों के माध्यम से जागरूक बनाया जा रहा हैं। वर्तमान में संचालित हो रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के समय भी पूरे कार्यक्रम अन्तर्गत जेण्डर, शपथ व रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिले में लगभग 150 समूहों व 50 ग्राम संगठनो में यह अभियान चलाया जा रहा है। 31 जनवरी 2024 तक जिले में गठित 4243 स्व सहायता समूह, 443 ग्राम संगठनों एवं 19 संकुल स्तरीय संगठनों में जागरूकता अभियान किये जायेंगे एवं महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा को रोकने हेतु प्रत्येक महिला को जागरूक बनाया जायेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा भी इसका वृहद स्तर पर आयोजन कर सम्बंधित विभागों एवं जन प्रतिनिधियों को इस अभियान में सम्मलित कर जागरूकता बढ़ाई जायेगी।

Share to...