श्योपुर: मप्र के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से बड़ी और अच्छी खुशखबरी आई हैं। कूनो में एक बार फिर चीता शावकों की किलकारी गूंजी हैं। मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया हैं। तीनो ही शावक व मादा चीता ज्वाला स्वस्थ हैं और कूनो नेशनल पार्क के डॉक्टर्स व वन विभाग इन पर नजर बनाएं हुए हैं।
मादा चीता ज्वाला ने कल यानी सोमवार को तीन शावकों को जन्म दिया हैं। इसकी जानकारी आज केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर जानकारी साझा की हैं।
केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह में अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कूनो के नए शावक!
ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। यह नामीबियाई चीता आशा द्वारा अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद आया है। देश भर के सभी वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत का वन्य जीवन फले-फूले…
वही कूनो में नए चीता मेहमानों के आने से वन विभाग व कूनो नेशनल पार्क के अधिकारी कर्मचारियों में भी खुशी नजर आई हैं। सभी के द्वारा मादा चीता ज्वाला और उसके शावकों पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं।
नामीबियाई चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म देने से नए मेहमानों के लिए मध्यप्रदेशवासी हर्षित एवं आनंदित हैं।

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी