April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रामलला के दर्शन करने मुंबई से अयोध्या पैदल ही निकल पड़ी मुस्लिम युवती शबनम, कहती है सबके राम

बड़वानी: एबी रोड़ पर कंधे पर बेग ओर उस पर रामजी का ध्वज व हाथ में मोबाइल स्पीकर पर बज रहे राम भजन को दोहराती चल रही मुस्लिम युवती, जिसने भी देखा एक पल के रुक कर देखा ये क्या राम ध्वजा लेकर मुस्लिम युवती जा रही। देखकर सोच में पड़ गए पर यह कोई काल्पनिक दृश्य नही हैं यह सच हैं। जी हाँ मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल रामलला के दर्शन के लिए निकली मुस्लिम युवती शबनम शेख को देखकर हर कोई अचंभित हो रहा हैं।

जय श्री राम जयकारे लगा रही सबको संबोधित कर रही शबनम रामलला के दर्शन करने पैदल अयोध्या जा रही हैं। शबनम कहती है मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है। वही लड़के जब यात्रा कर सकते हैं तो लड़कियां क्यों नहीं, भगवान राम को लेकर बोली राम सबके हैं।

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होना है। जिसे लेकर देश भर से बड़ी संख्या में लोगों के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। लोग अपने-अपने अलग तरीके से राम मंदिर स्थापना को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तैयारी कर रही है। इसी को लेकर मुंबई की मुस्लिम युवती शबनम शेख आजकल पूरे देश भर में चर्चा में हैं। शबनम मुंबई से अयोध्या के लिए अपने साथियों रमन राज शर्मा व विनीत पांडे के साथ पैदल निकली है। इन्हें पुलिस प्रोटेक्शन मिला हुआ है। भगवान राम के मूर्ति स्थापना में शामिल होने के लिए निकली है।

शबनम कहती है कि मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है वही अपनी यात्रा को लेकर वह कहती है कि लड़की भी पैदल यात्रा कर सकती है यह दिखाने के लिए वह यात्रा पर निकली है। मुझे लोगों के इस भ्रम को तोड़ना है कि सिर्फ लड़के ही कर सकते हैं लड़कियां नहीं, साथ ही शबनम का कहना कि भगवान राम सबके हैं राम जी को मानने के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं एक अच्छा इंसान होना जरूरी है, उसका दिल साफ होना चाहिए। राम जी तो सबके हैं सिर्फ भारत के नहीं बल्कि पूरी दुनिया के हैं।

वही अपनी यात्रा की परेशानी को लेकर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जरूर कुछ हैट मिल रहै है लेकिन वह कुछ ही लोग हैं, जबकि रास्ते में कहीं मुस्लिम मिलते हैं वो सलाम भी करते हैं और जय श्री राम भी कहते हैं। शबनम की माने तो उनका कहना है कि कोई दाढ़ी वाले कुर्ता पजामा पहने लोग भी थे जय श्री राम कह कर संबोधन करते हैं। शबनम अपनी यात्रा को लेकर काफी उत्साहित और उसका कहना है कि अभी मैं नहीं कह सकती कि कब तक अयोध्या पहुंच पाऊंगी। हालांकि काफी उत्साहित नजर आ रही हैं और रास्ते भर जय श्री राम के नारे लगाते चल रही हैं।

मुस्लिम युवती शबनम महारष्ट्र से एमपी पहुँची ओर एमपी में यात्रा का आज दूसरा दिन हैं। शबनम व उसके साथियों का जगह जगह पुष्पवर्षा कर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा हैं।

Share to...