April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का निधन, संगीत जगत में शोक

कोलकाता: आओगे जब तुम साजना.. फेम उस्ताद राशिद खान का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबी बीमारी के चलते उस्ताद राशिद खान कोलकाता की एक अस्पताल में कई दिनों से भर्ती थे। राशिद प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कई दिनों से उनकी हालत गंभीर थी और आक्सीजन सपोर्ट में थे। संक्रमण पूरी तरह फैल गया था जिसके चलते आज मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया।

उस्ताद राशिद खान को साल 2022 में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवेदनाएं जताई हैं। ममता बनर्जी का कहना है कि उस्ताद राशिद खान के अंतिम संस्कार पर उन्हें बंदूकों से सलामी देकर विदा किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को रबींद्र सदन में रखा जाएगा। यहां उनके चाहने वाले उस्ताद को अंतिम अलविदा कह पाएंगे।

अपने संगीत की कला के लिए उन्हें साल 2006 में पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। कहा जाता है कि जाने-माने पंडित भीमसेन जोशी ने राशिद खान को ‘भारतीय संगीत का भविष्य’ बताया था।

बचपन में उस्ताद राशिद खान को संगीत में थोड़ी बहुत दिलचस्पी थी। उन्हें निसार हुसैन खान और गुलाम मुस्तफा खान से गाने की ट्रेनिंग मिली थी। 14 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता की आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी को जॉइन किया था। उन्हें अपने गायिकी के अंदाज के लिए जाना जाता था। बॉलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने अपनी आवाज दी

उस्ताद राशिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था। पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद राशिद रामपुर-सहसवान घराने से संबंधित हैं और घराने के संस्थापक इनायत हुसैन खान के परपोते हैं। उनकी पत्नी का नाम सोमा खान है।

Share to...