भोपाल: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद देशभर में एग्जाम्स पोस्टपोन्ड होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने MPPSC का प्रीलिम्स एग्जाम को भी स्थगित कर दिया है।
मध्य प्रदेश MPPSC का प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 28 अप्रैल 2024 को होने वाला था। इसे लोकसभा चुनाव की डेट से क्लैश होने के कारण पोस्टपोन्ड कर दिया गया है। इसकी जानकारी आयोग ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करके दी है। MPPSC का प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन अब 23 जून 2024 को होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 12 जून को जारी किया जाएगा। इस एग्जाम का आयोजन राज्य के टोटल 55 जिला मुख्यालयों में होने वाला था।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) इस भर्ती के तहत, कुल 74 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। इसमें राज्य सर्विस (SSE) 2024 के लिए टोटल 60 और वहीं राज्य फॉरेस्ट (SFE) 2024 के लिए कुल 14 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी से 18 फरवरी 2024 तक चली थी।
इस भर्ती के तहत, उम्मीदवारों को तीन चरणों के टेस्ट से गुजरना होगा। पहले प्रीलिम्स एग्जाम को पास करना होगा। इसमें क्वालिफाइड उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स एग्जाम क्वालिफाइड करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में बैठना होगा। इंटरव्यू के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसके तहत, उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
10 यूनिट में बंटे प्रारंभिक परीक्षा के पहले प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन में मध्य प्रदेश का हिस्सा बढ़ाया गया है।
10वीं यूनिट अब पूरी तरह मप्र की जनजाति, विरासत आदि के नाम कर दी गई है। मुख्य परीक्षा के तीसरे प्रश्नपत्र से फिजिक्स केमेस्ट्री को हटाकर 150 अंकों का अर्थशास्त्र जोड़ दिया गया है।
भारतीय दर्शन के अंतर्गत तमाम महापुरुषों-विभूतियों के बीच देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र को भी शामिल कर लिया गया है।

More Stories
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश