April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

MPPSC ने जारी की राज्य पात्रता परीक्षा(SET) की तारीख, इस तारीख से प्रवेश पत्र कर सकेंगे डाउनलोड

नईदिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET) 2024 की डेट आज जारी कर दी है। यह परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

योग्य उम्मीदवार 6 दिसंबर 2024 से अपनी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे

MP SET 2024 परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी यह परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी और इसके माध्यम से उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए पात्र घोषित किया जाएगा। इस वर्ष की परीक्षा 36 विभिन्न विषयों में आयोजित की जाएगी।

MP SET परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी पूरी रखें और समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। ये एग्जाम सहायक प्रोफेसर के पद के लिए महत्वपूर्ण है, और इसके माध्यम से उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाने का मौका मिलता है।

MP SET 2024 दो पेपरों में आयोजित किया जाएगा।
पेपर 1: सामान्य पेपर (शिक्षण और अनुसंधान योग्यता) – यह 1 घंटे का होगा और इसमें 100 अंक होंगे।
पेपर 2: चयनित विषय – यह 2 घंटे का होगा और इसमें 200 अंक होंगे।

इन दोनों पेपरों में उम्मीदवारों के शिक्षण के लिए आवश्यक योग्यता और उनके चयनित विषय की समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।

MP SET Exam 2024: किस तरह डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर “MP SET Admit Card 2024” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: फिर उम्मीदवार अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4: अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
स्टेप 5: अंत में उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।

Share to...