नीमच की यश्वी शर्मा ने जीते तीन स्वर्ण पदक, एशियन चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
नीमच। नीमच की खिलाड़ी यश्वी नितेश शर्मा ने राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप-2026 में दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। इसके अलावा नासिक में आयोजित लेजर रन स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रदर्शन के आधार पर यश्वी का चयन आगामी एशियन चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है।
यश्वी 10 से 15 नवंबर 2026 तक दुबई (यूएई) में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप में बायथले, ट्रायथले एवं लेजर रन स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
यश्वी की इस सफलता में मेंटर कोच प्रभु मूलचंदानी, मोटिवेटर राकेश कोठारी तथा कोच निलेश घावरी, आयुष गोड़, सुधा सोलंकी, समीर सिंह जादौन और रोहित अहीर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
यश्वी की उपलब्धि से उनके परिवार और नीमच शहर में खुशी का माहौल है। शहरवासियों ने उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए देश का नाम रोशन करने की कामना की है।

More Stories
MP Employee Union Strike Announcement: डीए न मिलने पर मध्य प्रदेश में आंदोलन की तैयारी, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ 4 नवंबर से देगा धरना
Sheopur Local Wildlife News Kuno Cheetah: संरक्षित वन क्षेत्र में चीते पर किसने चलाई गोली? वन विभाग और पुलिस खंगाल रही आरोपियों की सुराग
Chhindwara Agriculture News Arnab Cyclone: पानी की कमी से जूझ रहे किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, पलेवा की कमी हुई पूरी