April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

MP Election : नंगे-भूखे, राजनीति, कांग्रेस ने कहा, तो शिवराज बोल पडे़ हां हूं…

MP Election : मध्य प्रदेश में उपचुनाव (By Election) के लिए सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नेता जमकर एक-दूसरे पर शब्द के तीर मार रहे है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के चुनावी रण में इन दिनों कई बयानों पर विवाद छिड़ा है, लेकिन अब कांग्रेस पार्टी (Congress) के नेता दिनेश गुर्जर (Dinesh Gurjar) का बयान सुर्खियां में है। दरअसल दिनेश गुर्जर ने एक चुनावी सभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को भूखे नंगे घर से बता दिया।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ (Kamalnath) देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति हैं जबकि शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) नंगे-भूखे घर से हैं। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को 5 एकड़ जमीन हुआ करती थी। आज हजारों एकड़ जमीन के मालिक हो गए हैं क्योंकि किसानों का खून पीने का काम उन्होंने किया।

कांग्रेस (Congress) नेता दिनेश गुर्जर (Dinesh Gurjar) के बयान पर शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) के नेता कहते हैं कि शिवराज भूखे-नंगे घर का है। हां, मैं भूखे-नंगे घर का हूं। मैंने बीमारियां, गरीबी, समस्याएं देखी हैं। मैं गरीबों का दर्द जनता हूं।

अरूण यादव ने भी लगाए ऐसे आरोप

वहीं दिनेश गुर्जर से पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव (Arun Yadav) ने भाजपा (BJP) नेता व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने रविवार को अशोकनगर में आयोजित कांग्रेस की सभा में सिंधिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindhia) के परदादा के स्वर्गवास के दिन उनके एक वफादार कुत्ते की भी मौत हुई थी। उस कुत्ते की याद में एक समाधि ग्वालियर में बनवाई गई।

उस वफादार कुत्ते की समाधि भी 13 करोड़ में बेचने का काम किया गया है। यादव ने सिंधिया को एक बार फिर भूमाफिया करार दिया और जमीनों पर कब्जे के आरोप लगाए। इसके साथ ही कांग्रेस छोड़कर जाने पर उन्हें गद्दार करार दिया। इस सभा में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ भी मौजूद थे।

Share to...