भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के 950 अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे। परिजनों को खोने के बाद लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे परिवारों को दीपावली से ठीक पहले सरकार ने यह बड़ी सौगात दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लगभग 350 मामले और लंबित हैं, जिनका निपटारा भी इस साल के अंत तक कर दिया जाएगा। अनुकंपा नियुक्ति पाने वाली सुप्रिया रांगडाले और सपना गुप्ता जैसी महिलाओं ने भावुक होते हुए सरकार के इस कदम को अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए बड़ा सहारा बताया।
🏫 स्कूल शिक्षा विभाग में जल्द होंगी 20 हजार नई भर्तियां: प्रदेश में खुलेंगे 200 नए सांदीपनि स्कूल और जनजातीय क्षेत्रों में बनेंगे 200 नए भवन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में जल्द ही 20,000 नए पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, राज्य सरकार ने आज ही प्रदेश में 200 नए ‘सांदीपनि स्कूल’ खोलने और जनजातीय (आदिवासी) क्षेत्रों में 200 नए विद्यालय भवन बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार अब तक 85,000 सरकारी पदों पर नियुक्तियां दे चुकी है और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आगे भी नई भर्तियों का सिलसिला जारी रहेगा।

More Stories
Ratlam Mayor Prahlad Patel: चांदनी चौक और लक्कड़पीठा रोड पर चक्का जाम, व्यापारियों के गुस्से के आगे झुका नगर निगम
Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान, राज्य में जल्द होगी पुलिस विभाग में नई भर्तियां
Direct Seeding Rice Farming: सीधी बिजाई से होगी धान की बंपर पैदावार, JR 49 और JR 83 किस्मों से घट की लागत