April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

MP By Election : 28 सीटों पर वोटिंग खत्म, अब परिणाम का इंतजार

Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव (MP By Election) की वोटिंग (Voting) का समय समाप्त हो गया है। शाम 5 बजे तक 66.85 प्रतिशत वोटिंग (Voting) हुई। आगर मालवा में सबसे ज्यादा बदनावर में 81.26 प्रतिशत तथा सबसे कम ग्वालियर ईस्ट में 42.99 प्रतिशत वोट डाले गए।

चंबल अंचल के भिंड और मुरैना में वोटिंग के दौरान हिंसा भी हुई। दोनों जिलों में चुनाव के दौरान कई जगह फायरिंग हुई। वहीं, भिण्ड के लिलोई गांव में कुछ लोगों ने ईवीएम (EVM) में भी तोड़फोड़ कर दी। मुरैना के जौरी गांव में पूर्व सांसद बाबूलाल सोलंकी के निवास पर भी फायरिंग हुई है।

बमोरी क्षेत्र में घूमने पर गुना के भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिकरवार समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इधर, मुरैना जिले में सुमावली विधानसभा सीट के कासपुरा और खनेता गांव में फायरिंग की घटना हुई। इसमें एक महिला को गोली लगी।

यहां 2 बाइक भी जलाई गईं। जौरा में बाहुबलियों ने मतदान रोकने की कोशिश की। इसकी शिकायत की गई है। इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर ईवीएम से वोटिंग करवाने पर सवाल उठाए। शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पहले ही हार की भूमिका बनाने लगी है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार तोमर ने बताया कि उपचुनाव में 3 नवंबर को कुल 9 हजार 361 केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। 10 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र/जिला मुख्यालय पर काउंटिंग होगी। कुल 355 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए 13 हजार 115 बैलट यूनिट, 13 हजार 115 कंट्रोल यूनिट और 14 हजार 50 वीवीपैट हैं।

दिग्विजय सिंह ने सुमावली सीट पर पुनर्मतदान कराने की चुनाव आयोग से मांग की। उन्होंने कहा कि सुमावली में महिलाओं को वोट डालने से रोका गया है, इसलिए यहां पर फिर से मतदान कराया जाना चाहिए।

भिण्ड के मेहगांव में 2 जगहों पर फायरिंग हुई है। मेहगांव के लिलोई गांव में कुछ लोगों ने ईवीएम में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस और अधिकारियों के पहुंचने पर यह लोग भाग निकले। मतदान कर्मियों का कहना है कि कुछ लोग गाड़ियों में बैठकर आए थे और तोड़फोड़ की।

Share to...