April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, ​इतना रहा पासिंग प्रतिशत

भोपाल: कक्षा 5वीं और 8वी के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम का इंतजार आज खत्म हो गया हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।

इस बार एमपी बोर्ड 5वीं का पास पर्सेंटेज कुल 92.70 पर्सेंट रहा है। जबकि 8वीं का पास प्रतिशत 90.02 पर्सेंट रहा है। कक्षा 5वीं के शासकीय के 6,72,020 छात्र, अशासकीय के 4,42,846 छात्र और मदरसा के 3,095 छात्र शामिल हुए थे। शासकीय का पास प्रतिशत 93.24 पर्सेंट। अशासकीय का पास पर्सेंटेज 91.99% और मदरसे का 76.93 फीसदी रही है।

बता दे कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर (MP Board 8th Result) सकते हैं। यहां छात्रों को अपना रोल यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करना होगा।

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा 2025 में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। प्रत्येक विषय में 100 में से 33 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे पूरक परीक्षा देने का मौका मिलेगा। दो से अधिक विषयों में फेल होने पर छात्र को उसी कक्षा में दोबारा पढ़ाई करनी होगी।।

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए पूरे मध्य प्रदेश में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने और ऑनलाइन अंक अपलोड करने के लिए 1,19,000 से अधिक शिक्षकों को नियुक्त किया गया था।

दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में कुल 22,85,000 छात्र- छात्राओं उपस्थित हुए थे जिसमें से पांचवीं की परीक्षा में 11.17 लाख और आठवीं की परीक्षा में 11.68 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था।

Share to...