इंदौर: इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित जेल रोड पर मोबाइल के सबसे बड़े मार्केट, डॉलर मार्केट के बेसमेंट में बनी एक मोबाइल दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई हैं। जहाँ दो नकाबपोश बदमाशों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर दुकान में रखे अलग-अलग कंपनियों के महंगे 20 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जहां पुलिस अब इन बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।
चोरी की यह बड़ी वारदात डॉलर मार्केट में बनी हेलो मोबाइल की दुकान में हुई हैं। जब देर रात दो नकाबपोश बदमाश पीछे के रास्ते से पहुंचते हैं और पहले वह मार्केट की सभी दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास करते हैं, लेकिन अंत में उनको हेलो मोबाइल नामक दुकान के ताले तोड़ने में सफलता मिलती हैं और फिर दुकान में रखे 100 से अधिक अलग-अलग कंपनी के महंगे मोबाइल लेकर भाग जाते हैं।
जब आज दुकान मालिक को घटना की सूचना लगी तो दुकान मालिक और पुलिस मौके पर पहुंचे थे। जहां फुटेज में दो नकाबपोश बदमाश चोरी कर यहां से माल ले जाते हुए नजर आ रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश करने में जुटी है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा करने की बात कर रही हैं।
वही डॉलर मार्केट के अध्यक्ष राजू शर्मा ने बताया कि 20 साल में पहली बार यहां इतनी बड़ी चोरी की वारदात सामने आई हैं। यहां सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं लेकिन फिर भी यहां बदमाश घटना को अंजाम दे गए। हालांकि पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही हैं, लेकिन चोरी के बाद से व्यापारियों में आक्रोश बदमाशो के खिलाफ बना हुआ हैं।
वहीं जांच करने पहुंचे अधिकारी का कहना है की चोरी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हैं। जहां पुलिस मकान मालिक और सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर इन बदमाशों की तलाश में जुटी है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट