मिस यूनिवर्स 2024 की घोषणा हो चुकी है और इस साल की मिस यूनिवर्स की विनर मिस डेनमार्क को चुना गया है, जिनका नाम विक्टोरिया कजेर थेलविग है। प्रतियोगिता में पहली रनर-अप नाइजीरिया की चिडिम्मा अडेटशिना, दूसरी रनर-अप मैक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान, तीसरी रनर-अप थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्री और चौथी रनर-अप वेनेज़ुएला की इलियाना मार्केज़ रहीं।
इस साल की मिस यूनिवर्स 2024 सौंदर्य प्रतियोगिता का 73वां संस्करण एरिना सीडीएमएक्स मैक्सिको सिटी, मैक्सिको में आयोजित किया गया। मिस यूनिवर्स 2024 का ग्रांड फिनाले में इंडिया की रिया सिंघा भी शामिल हुई, जिन्होंने टॉप 30 में तो अपनी जगह पक्की कर ली थी, लेकिन टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। बता दें कि इस वर्ष 125 देशों की प्रतियोगियों ने इसमें हिस्सा लिया था। पिछले साल की निकारागुआ की मिस यूनिवर्स की विनर रहीं शेन्निस पालासियोस ने इस साल की मिस यूनिवर्स विजेता विक्टोरिया कजेर थेलविग को विनर का ताज पहनाया।
बता दें कि इस बार मिस यूनिवर्स का ताज बेहद स्पेशल है जिसका नाम ‘लुमिएरे डे ल’इनफिनी’ ( Lumière de l’Infini) दिया गया है। इसका अर्थ है अनंत का प्रकाश। ये मिस यूनिवर्स क्राउन महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करता है और इसमें हीरों के साथ 23 गोल्डन पर्ल भी सजाया गया है। यह भी बता दें कि इस सुनहरे मोती दक्षिण सागर से लाया गया है और इसे 2 वर्ष में फिलिपिनो कारीगरों ने पारंपरिक टेक्नीक से बनाकर तैयार किया है।
पहली रनर-अप: नाइजीरिया – चिडिम्मा अडेटशिना
दूसरी रनर-अप: मैक्सिको – मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान
तीसरी रनर-अप: थाईलैंड – ओपल सुचाता चुआंगस्री
चौथी रनर-अप: वेनेज़ुएला – इलियाना मार्केज़
प्रतियोगिता में टॉप 5 में इन्होंने बनाई जगह- मिस नाइजीरिया,मिस मैक्सिको, मिस डेनमार्क, मिस थाईलैंड, मिस वेनेज़ुएला
किसने बनाया टॉप 12 में जगह-
मिस बोलीविया
मिस मैक्सिको
मिस वेनेज़ुएला
मिस अर्जेंटीना
मिस प्यूर्टो रिको
मिस नाइजीरिया
मिस रूस
मिस चिली
मिस थाईलैंड
मिस डेनमार्क
मिस पेरू
मिस कनाडा
टॉप 5 सवाल-जवाब सेशन के दौरान विक्टोरिया कजेर थेइलविग से पूछा गया, “अगर आप जानतीं कि कोई आपको जज नहीं करेगा, तो आप अपना जीवन किस तरह अलग तरीके से जीतीं?”
विक्टोरिया कजेर का जवाब था, “मैं कभी भी अपने जीवन जीने के तरीके को नहीं बदलूंगी. हम अपनी गलतियों से सीखते हैं. हर दिन कुछ नया सीखते हैं और हमें इसे अपने भविष्य में लेकर जाना होता है। यही कारण है कि मैं हर दिन को उसके अनुसार जीती हूं और पॉजिटिव बनी रहती हूं। मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहती।
अंतिम और फाइनल सवाल में उनसे पूछा गया, “मिस यूनिवर्स ने महिलाओं की पीढ़ियों को प्रेरित किया है। आपका उन लोगों के लिए क्या संदेश है, जो आपको देख रही हैं?”
मिस डेनमार्क ने जवाब दिया, “मेरा संदेश दुनिया भर के उन सभी लोगों के लिए है, जो मुझे देख रहे हैं- इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां से आते हैं या आपका अतीत कैसा रहा है। आप हमेशा अपनी कमजोरियों को अपनी ताकत में बदलने का विकल्प चुन सकते हैं। आपका अतीत कभी यह तय नहीं करेगा कि आप कौन हैं। आपको बस संघर्ष करते रहना है। मैं आज यहां इसलिए खड़ी हूं क्योंकि मैं बदलाव चाहती हूं। मैं इतिहास बनाना चाहती हूं और यही मैं आज रात कर रही हूं, इसलिए कभी हार न मानें। हमेशा खुद पर और अपने सपनों पर विश्वास रखें। यही वह है जो आपको करना चाहिए।

More Stories
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई