भोपाल: स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा रायफल शूटिंग प्रतियोगिता 2025-26 का शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 जनवरी को दोपहर 2 बजे शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 9 जनवरी तक होगा। समारोह में भोपाल नगर निगम महापौर श्रीमती मालती राय भी उपस्थित रहेंगी।
शालेय क्रीड़ा रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में 14 से 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन लोक शिक्षण, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोक शिक्षण, स्कूल शिक्षा आयुक्त, शिक्षक और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहेंगे।

More Stories
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर